पौड़ी: पाबौ के निकट गुरुवार रात को एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक आल्टो कार सड़क से नीचं नयार में गिर गई। सूचना पर पाबौ पुलिस व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की तो कार के पास से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है, जिसकी पहचान देव सिंह गुसांई के रूप में हुई है। वह पाबौ के चैड़ के रहने वाले थे।
थानाध्यक्ष दीपक पंवार ने बताया कि रात को अंधेरा अधिक होने के कारण रेस्क्यू नहीं चलाया जा सके, इसलिए शुक्रवार सुबह से ही लापता व्यक्तियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि कार में 3 से 4 और लोग होने की संभावना जताई जा रही है जोकि अभी लापता हैं। हादसे की जांच की जा रही है।

More Stories
खाना खाने के बाद धूमने निकले DIT के दो छात्र, बुलेट पेड़ से टकराने से गई दोनों की जान
मोहब्बेवाला में फिर बड़ा हादसा, कार के ऊपर पलटा ट्रक, दोनों वाहनों में लगी आग
हिमाचल रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त, 30 से अधिक यात्री थे सवार, रेस्क्यू जारी