October 17, 2024

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

ऋतु खंडूडी बनी पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष, निर्विरोध निर्वाचित हुईं

Spread the love

देहरादून: कोटद्वार से भाजपा विधायक ऋतु खंडूडी उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा की अध्यक्ष बन गईं हैं। वह निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। सदन में संसदीय कार्यमंत्री की भूमिका में प्रेमचंद अग्रवाल होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अग्रवाल को अधिकृत किया। विधायी विभाग जल्द आदेश जारी करेगा। वहीं, शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक विधानसभा सचिव को किसी दल या सदस्य ने कोई नामांकन नहीं किया। शनिवार को निर्वाचन की प्रक्रिया विधानसभा में सुबह 11 बजे से सभामंडप में शुरू हुई।

इस अवसर पर विधानसभा के सभी सदस्य उपस्थित रहे। चुनाव कराने तक वरिष्ठ विधायक एवं प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत विधानसभा अध्यक्ष की भूमिका रहे। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने उन्हें निर्वाचन अवधि तक के लिए अध्यक्ष नियुक्त किया है। कार्यसूची के अनुसार बंशीधर भगत ने ऋतु खंडूरी को निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की।

ऋतु खंडूरी प्रदेश की छठी और पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष
इसके बाद उनका उद्बोधन हुआ और फिर नवनिर्वाचित अध्यक्ष ऋतु ने आसन ग्रहण किया। प्रेमचंद अग्रवाल, भरत सिंह चौधरी, कैलाश चंद्र गहतोड़ी, सतपाल महाराज, उमेश शर्मा काऊ, खजान दास, मुन्ना सिंह चौहान, सरिता आर्य, दुर्गेश्वर लाल, चंदन राम दास, प्रमोद नैनवाल, सविता कपूर, महेश जीना, बिशन सिंह, मदन कौशिक व विनोद कंडारी विधानसभा अध्यक्ष पद पर रितु खंडूरी के प्रस्तावक हैं।

About Author