अपराध

देहरादून के पॉश एरिया जजेज कालोनी में डीएसपी के बेटे ने अपनी ही मां को लोहे की रॉड से वार कर मार डाला, दिमागी तौर पर परेशान बताया जा रहा है आरोपी

देहरादून: देहरादून डालनवाला थाना क्षेत्र स्थित पाश एरिया जजेज कालोनी में यूपी के डीएसपी की पत्नी का मर्डर हुआ है। डीएसपी के बेटे ने ही अपनी मां को लोहे की रॉड से वार कर मार डाला। पुलिस ने सीओ के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि युवक दिमागी तौर से परेशान है।

मृतक बबीता रानी।

डालनवाला के बलबीर रोड स्थित जजेज कॉलोनी की भागीरथी एनक्लेव में हुई इस घटना से हर कोई अंचभित है। यहां पर सीओ मलखान सिंह का मकान है। मलखान सिंह इस समय मुरादाबाद में तैनात हैं। शनिवार सुबह उन्होंने अपनी पत्नी बबीता (55) को फोन किया तो फोन नहीं उठा। उन्होंने पड़ोसियों को फोन किया तो वह भी घर पर कुछ नहीं देख पाए।

घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित करती फारेंसिक की टीम।

कुछ गड़बड़ी का आंदेशा होने पर वह खुद घर पर आ गए। उन्होंने दरवाजा खुलवाया तो उनके बेटे आदित्य ने दरवाजा खोला। देखा कि बाहर वाले बेडरूम में पत्नी बबीता की खून से लथपथ लाश पड़ी है। आदित्य की भी हाथ की नश काटी हुई थी।

मां की हत्या करने वाला आरोपी आदित्य।

मलखान सिंह को समझते देर न लगी कि उनके बेटे ने ही हत्या की है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मलखान सिंह वर्ष 2001 से 2007 तक देहरादून में ही तैनात थे, लेकिन इसके बाद उनका तबादला यूपी में हो गया। वह मुरादाबाद में पीटीएस में तैनात हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button