सड़क हादसा

रायपुर में ट्रक चालक ने बाइक सवार युवक को कुचला, देखिए वीडियो

देहरादून: रायपुर में हुए दर्दनाक हादसे में एक बाइक सवार की जान चली गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शुक्रवार की है। शुक्रवार को एक ट्रक छह नंबर पुलिया से रायपुर चौक होते महाराणा प्रताप चौक की तरफ जा रहा था। ट्रक जैसी रायपुर चौक से गुजर रहा था तभी वहां से अचानक एक बाइक सवार को ट्रक के नीचे आए। ट्रक को चालक ने रोका और मौके पर छोड़कर फरार हो गए। ट्रक के नीचे फंसे बाइक सवार युवकों को आसपास के लोगों ने बाहर निकाला।

इस दौरान ट्रक के पहिए के नीचे आने से शिवांकर बहुगुणा उर्फ टिप्पू उम्र 28 वर्ष पुत्र मोहन बहुगुणा निवासी नथुवावाला ढांग निकट शिव मंदिर की मौत हो गई। जबकि, बाइक चला रहे बिजेंद्र निवासी नथुवावाला को मामूली चोट आई। एसओ रायपुर प्रदीप नेगी ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं ट्रक को मौके से हटवाकर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। हादसे के मौके पर ट्रक रुकने और लोगों की भीड़ जुटने से जाम की स्थिति बन गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button