October 17, 2024

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

एग्जिट पोल : चार में कांग्रेस तो तीन में भाजपा बना रही है सरकार

Spread the love

देहरादून: 10 मार्च को होने जा रही मतगणना से पहले सोमवार को विभिन्न समाचार चैनलों की ओर से जारी एग्जिट पोल ने जहां कांग्रेस की सांसे बैठा दी हैं वहीं भाजपा के दिग्गजों की धड़कनें भी बढ़ गई हैं। कयासबाजी का दौर एक बार शुरू हो गया है। चार एग्जिट पोल का अनुमान है कि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। जबकि तीन एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया जा रहा है। एग्जिट पोल के अनुसार उत्तराखंड की क्षेत्रीय पार्टी उत्तराखंड क्रांति खाता भी नहीं खोलती दिख रही है।

एबीपी सी वोटर के आंकड़ों पर नजर डाले तो इसमें भाजपा को 26 से 32, कांग्रेस को 32 से 38, आम आदमी पार्टी को 0 से 2 और अन्य तीन से सात सीटें जीत रही हैं। वहीं न्यूज 24 चाणक्य के अनुसार भाजपा को 43, कांग्रेस को 24 और अन्य को तीन, जी न्यूज डिजाइन बाक्स के मुताबिक भाजपा को 26 से 30, कांग्रेस को 35 से 40, बसपा को दो से तीन, अन्य को एक से तीन सीटें मिल रही हैं। टाइम्स नाउ वीटो के अनुसार भाजपा को 37, कांग्रेस को 31, आप को एक व अन्य को एक, इंडिया टुडे एक्सिस के मुताबिक भाजपा को 36 से 46, कांग्रेस को 20 से 30, आप को दो से चार और अन्य को दो से पांच सीटें मिलने के आसार हैं। 

इंडिया टीवी ग्राउंड जीरों के मुताबिक भाजपा को 25 से 29, कांग्रेस को 37 से 41, अन्य को दो से चार, टीवी 9 भारतवर्ष के मुताबिक भाजपा को 31 से 33, कांग्रेस को 33 से 35, आप को तीन व अन्य को दा, डीबी लाइव के आंकड़ों के मुताबिक भाजपा को 22 से 28, कांग्रेस को 40 से 46, आप को दो और अन्य को दो सीटें मिलने का अनुमान है।

विजयवर्गीय का दावा, दो तिहाई मिलेगा बहुमत
देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को दो-तिहाई बहुमत मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मनोबल पूरी तरह टूट चुका है और इसीलिए वह अनर्गल बयानबाजी कर रही है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर भी निशाना साधा।

कुल सीटें-70
बहुमत- 36
2017 के नतीजे : भाजपा-57  कांग्रेस-11  अन्य-02

About Author