सड़क हादसा

ब्रेकिंग…वीरोंखाल -जोगीमढ़ी मार्ग पर कार खाई में गिरी, हादसे में डाकपाल की मौत, डाककर्मी व एक अन्य युवक बुरी तरह से घायल, दोनों को बैजरों अस्पताल में करवाया गया भर्ती

कोटद्वार : पौड़ी जिले के प्रखंड वीरोंखाल के अंतर्गत जोगीमढ़ी-वीरोंखाल मोटर मार्ग पर एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से कार सवार डाकपाल की मौत हो गई। वहीं हादसे में दो लोग घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए बैजरो के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया है। वीरोंखाल के जोगीमढ़ी डाकघर में तैनात डाकपाल ग्राम मटकुंड थलीसैण के रहने वाले तेजपाल सिंह उम्र 52 साल शुक्रवार सुबह अपनी कार से बैजरो में प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिरकत करने आ रहे थे।

कार में ग्राम लाछी के डाकघर में तैनात डाककर्मी ग्राम मटकुंड निवासी प्रताप सिंह उम्र 55 साल और ग्राम सिरौली के रहने वाले अनिरुद्ध उम्र 21 वर्ष भी सवार थे। ग्राम सैंण के निकट कार अनियंत्रित होकर गदेरे में गिर गई। सूचना पाकर पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों के सहयोग से राहत-बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना में तेजपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रताप सिंह व अनिरुद्ध घायल हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button