देहरादून: वरिष्ठ अधिवक्ता मनमोहन कंडवाल 10वीं बार बार एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष बन गए हैं। वहीं सचिव पद पर राजबीर सिंह बिष्ट ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की। बार एसोसिएशन में पहली बार महिला उपाध्यक्ष पद पर चुनाव हुआ, जिसमें सीमा चढ्ढा ने जीत दर्ज की। वहीं उपाध्यक्ष (पुरुष) पद पर भानू प्रताप सिसोदिया लगातार चौथी बार विजेता रहे।
सोमवार को बार एसोसिएशन में मतदान प्रक्रिया हुई जिसमें 2772 अधिवक्ताओं ने मतदान दिया। मंगलवार सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू हुई। पूरी पारदर्शिता के साथ शुरू हुई मतगणना प्रक्रिया शाम तक चली। शाम करीब पांच बजे चुनाव के परिणाम सामने आने लगे। सबसे पहले अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता मनमोहन कंडवाल और इसके बाद सचिव पद पर राजबीर सिंह बिष्ट विजेता घोषित हुए। चुनाव परिणाम आने के बाद विजेता प्रत्याशियों को फूल मालाएं पहनाकर कंधे पर बैठाया गया। इस दौरान खूब आतिशबाजी चली और अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर बधाई दी।
चुनाव अधिकारी अधिवक्ता एलबी गुरुंग, दीपक आहलुवालिया व एसएस मेहरा ने देर शाम को चुनाव परिणाम घोषित किया। इस दौरान बार भवन के बाहर जश्न का माहौल बना रहे। अधिवक्ता भंगड़े में थिरकते रहे। रात 10 बजे तक भी बार भवन के बाहर जश्न का माहौल रहा और अधिवक्ताओं ने अपने विजेताओं प्रत्याशियों को बधाई दी। शांतिपूर्वक ढंग से चुनाव संपन्न करवाने पर अधिवक्ताओं ने चुनाव अधिकारियों का धन्यवाद किया।
अध्यक्ष
मनमोहन कंडवाल – 1152 (विजेता)
राजीव शर्मा – 1021
अनिल कुकरेती- 512
सुरिंदर कुमार सुंद्रियाल – 75
सचिव
राजबीर सिंह बिष्ट – 1099 (विजेता)
प्रकाश टी पाल- 875
अजय बिष्ट – 759
बद्री प्रसाद नियाल – 13
कृष्ण कुमार- 11
उपाध्यक्ष (पुरुष)
भानू प्रताप सिसोदिया – 850 (विजेता)
विनोद कुमार सागर – 423
राहुल अमोली – 364
अमित कुमार अरोड़ा – 215
उपाध्यक्ष (महिला)
सीमा चड्ढा – 1081
संयुक्त सचिव
कपिल अरोड़ा- 965
कोषाध्यक्ष
ललित भंडारी (निर्विरोध)
लाइब्रेरियन
सुभाष परमार – 1475
कार्यकारिणी सदस्य (10+ )
दीपक कुमार त्यागी – 1307
कार्यकारिणी सदस्य (7 +)
अराधना चतुर्वेदी – 704
कार्यकारिणी सदस्य (5+)
अविष्कार सिंह रावत – 937
कार्यकारिणी सदस्य (3+)
रमन शर्मा – 780
कार्यकारिणी सदस्य महिला (3 +)
आरती – 1544

More Stories
DGP दीपम सेठ की कार्यशैली की हर तरफ सराहना, जवानों में बढ़ा जोश
दुखद: पौड़ी जिले में गुलदार ने डेढ़ वर्ष की बालिका को मार डाला
नौटियाल बने रेडक्रॉस सोसायटी के महासचिव, सदस्यता विस्तार को प्रदेश में चलेगा अभियान