March 15, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

20 साल बाद घर आए माही: एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे गांव वाले, धोनी ने की कुल देवता की पूजा

नैनीताल : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 20 साल बाद पत्नी साक्षी और अपने कुछ दोस्तों के साथ बुधवार को अपने पैतृक गांव ल्वाली पहुंचे। इस दौरान उनकी एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भीड़ जुटी रही। धोनी ने कुल देवता समेत गांव के चार मंदिरों में पूजा अर्चना कर परिवार के कल्याण की कामना की।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बुधवार को पत्नी, बेटी और दोस्तों संग अपने पैतृक गांव जैंती तहसील के ल्वाली पहुंचे। जैसे ही धोनी अपनी गाड़ी के काफिले के साथ गांव को निकले तो जगह-जगह उनकी एक झलक पाने के लिए उनके प्रशंसक बेताब दिखे।

धोनी ने पत्नी साक्षी के साथ गांव के हरज्यू देवता मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान धोनी ने गांव के लोगों से आत्मीयता से बात की। इस दौरान धोनी का भव्य स्वागत हुआ। पत्नी साक्षी ने भी गांव की महिलाओं से खूब बातचीत की। गांव की बुजुर्ग महिलाओं ने धोनी और उनकी पत्नी का पारंपरिक च्यूड़े से पूजन कर उन्हें तरक्की का आशीर्वाद दिया।

About Author