टिहरी : लगातार हो रही बारिश के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में तबाही का मंजर जारी है। सोमवार दोपहर को नई टिहरी के चंबा थाने के पास टैक्सी पार्किंग में भारी भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से पार्किंग में मलबा गिरने से यहां अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान मलबे की चपेट में दो वाहन भी आ गए।
मलबे में कार के अंदर के अंदर से दो महिलाओं और एक चार महीने के बच्चे का शव बरामद हुआ है। मलबा हटाने का काम लगातार जारी है। मलबे के अंदर कुछ और लोगाें के दबे होने की आशंका है। एसडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है।

More Stories
देहरादून-डोईवाला मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की मौत, तीन घायल
दुखद: बहन के साथ पैदल जा रही ग्राफिक एरा की बीटेक की छात्रा को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर बोलेरो खाई में गिरी, एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत