चकराता: शनिवार सुबह चकराता के निकट एक बोलेरो कैंपर खाई में गिर गया। हादसे में हिमाचल प्रदेश के तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। SDRF को सूचना मिली थी कि चकराता विकासनगर रोड पर मीनस के पास पाटण नामक स्थान पर एक बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। SDRF ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया।
बताया जा रहा है कि वाहन सवार नेवल टिकरी, तहसील- चौपाल, हिमाचल प्रदेश से विकासनगर की ओर आ रहे थे। विकासनगर की ओर आते समय मीनस के पास वाहन अनियंत्रित होने से मुख्य मार्ग से लगभग 200 मीटर नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें तीनों सवारों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। SDRF ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों शवों को खाई से बाहर निकाला।
मृतकों की पहचान राकेश कुमार पुत्र सूरत सिंह, 26 वर्ष, (वाहन चालक), सुरजीत सिंह पुत्र जगत राम, 35 वर्ष और श्याम सिंह पुत्र भागमल, 48 वर्ष निवासी सभी ग्राम- टिकरी, तहसील- नेरवा, शिमला, हिमाचल प्रदेश के निवासी हैं।

More Stories
टिहरी में दुखद हादसा, पिकअप खाई में गिरने से 08 की मौत, रेस्क्यू जारी
रुद्रप्रयाग में हादसा: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत
मसूरी रोड पर हादसा, SDRF ने दो को सुरक्षित निकाला, एक चट्टान में फंसा, रेस्क्यू जारी