एक्सक्लूसिव न्यूज़

Big Action: पंजाब में भगवंत मान सरकार की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार के आरोप में सेहतमंत्री बर्खास्त, पुलिस ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी ही सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डा. विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त कर दिया है। इसके साथ ही मान सरकार ने स्पष्ट तौर पर अपने मंत्रियों, विपक्ष और अधिकारियों-कर्मचारियों को स्प्ष्ट संदेश भी दिया है कि भ्रष्टाचार किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पंजाब पुलिस के एंटी करप्शन विंग ने सिंगला और उनके ओएसडी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के ऊपर एक इंजीनियर से 1.16 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि सिंगला ने गलत काम करने की बात स्वीकार कर ली है। वीडियो संदेश में मान ने कहा कि मैं मंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा हूं। उन्हें मंत्रिमंडल से हटा रहा हूं। दूसरी ओर,विजय सिंगला ने कहा कि यह मुझे, पार्टी और आप सरकार को बदनाम करने की साजिश है। बताया जा रहा कि सिंगला स्वास्थ्य विभाग में हर काम और टेंडर में एक फीसदी कमीशन मांग रहे थे। 

इसकी शिकायत मुख्यमंत्री भगवंत मान तक पहुंची। उन्होंने इसकी जांच कराई। अफसरों से पूछताछ की, फिर मंत्री सिंगला पर कार्रवाई की गई। सिंगला और उनके ओएसडी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पेशे से दंत चिकित्सक सिंगला मनसा सीट से आप के विधायक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button