अपराध

Accident: देहरादून से मसूरी जा रही रोडवेज बस के ब्रेक फेल, पहाड़ से टकराने के बाद पलटी, 10 घायल, बड़ा हादसा टला

देहरादून: देहरादून-मसूरी रोड पर रोडवेज की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 10 यात्रियों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है। बस में चालक-परिचालक सहित 38 लोग सवार थे। बस पलटने से सभी को आगे शीशे से बाहर निकाला गया।

रविवार दोपहर को देहरादून-मसूरी हाईवे पर स्थित आईटीबीपी गेट के समीप रोडवेज की बस के ब्रेक फेल हो गए। चालक ने बचाव के लिए बस पहाड़ से टकराई लेकिन बस फिर भी नहीं रुकी ओर थोड़ी दूरी पर पलट गई। हादसे के बाद सवारियों में अफरा तफरी मच गई। राहगीरों इस पुलिस के साथ मिलकर सवारियों को बस से बाहर निकाला। पुलिस, फायर और आईटीबीपी के जवान मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से उप जिला चिकित्सालय भिजवाया। घायलों में किसी के गंभीर होने की सूचना नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button