खेल समाचार

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज: देहरादून के राजीव गांधी स्टेडियम में छक्के-चौके लगाते नजर आएंगे सचिन व युवराज, छह मैच दून में होंगे

देहरादून: देहरादून के अंतरराष्ट्रीय राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जल्दी ही सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, इरफान पठान, हरभजन सिंह जैसे धुरंधर खिलाड़ी एक साथ फिर क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। दरअसल, एक सितंबर से 24 सितंबर तक चलने वाली रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज-2022 का शेड्यूल जारी हो गया है। इसमें से छह मैच दून में होंगे।

21 और 24 सितंबर को इंडिया लीजेंड्स (Inida Legends) सचिन तेंदूलकर की अगुवाई में बांग्लादेश और इंग्लैंड से भिड़ेगी। राजीव गांधी स्टेडियम में इन दिनों तैयारियां जोरों पर हैं। सूत्रों के अनुसार मैदान पर पिच की मेंटिनेंस का काम चल रहा है। सीरीज में कुल आठ देशों की टीम खेल रही हैं। राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में पांच दिन में छह मैच खेल जाएंगे। 

पहला मैच 21 सितंबर को इंडिया लीजेंड्स और बांग्लादेश लीजेंड्स के बीच खेला जाएगा। 22 को वेस्टइंडीज लीजेंड्स और न्यूजीलैंड लीजेंड्स, 23 को ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स और साउथ अफ्रीका लीजेंड्स, 24 को इंडिया लीजेंड्स और इंग्लैंड लीजेंड्स, 25 को श्रीलंका लीजेंड्स और न्यूजीलैंड लीजेंड्स के बीच मुकाबला होगा। 25 सितंबर को ही शाम के समय ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स और वेस्टइंडीज लीजेंड्स के बीच मैच खेला खेला जाएगा। 

ये है इंडिया लीजेंड्स की टीम
सचिन तेंदुलकर (कप्तान), युवराज सिंह, इरफान पठान, मुनाफ पटेल, युसूफ पठान, हरभजन सिंह, एस बद्रीनाथ, नमन ओझा, प्रज्ञान ओझा, विजय कुमार, राहुल शर्मा, मनप्रीत गोनी, स्टुअर्ट बिन्नी, राजेश पवार और अभिमन्यु मिथुन भारतीय टीम में रहेंगे।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button