देहरादून: जमीन के बंटवारे से संबंधित फाईल को चकबन्दी अधिकारी को प्रेषित करने के लिए अपनी आख्या लगाने के नाम पर 2000 रुपये की रिश्वत लेने वाले रुड़की के कानूनगो को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दी कि उसका गाँव में एक भाई जिसकी मृत्यू के बाद उनकी पांच लडकियों की विरासत में आई हुई कृषि भूमि उनके ताऊजी लोग उन्हें नहीं दे रहे हैं । जिस कारण उसकी भतीजी ने अपने हिस्से के बंटवारे के लिए बंदोवस्त चकबन्दी अधिकारी रूडकी में वाद दाखिल किया है । पूर्व में इन फाईलो में रिपोर्ट लगाने के एवज में कानूनगो कृष्णपाल नें 4000 रूपये ले लिये थे। जमीन के बंटवारे से सम्बन्धित फाईल को चकबन्दी अधिकारी को प्रेषित करने के लिए अपनी आख्या लगाने के लिए दोबारा चकबन्दी कानूनगो कृष्णपाल ने 2000 रुपये की अतिरिक्त मांग की।
शिकायतकर्ता रिश्वत नही देना चाहता हैं तथा उसके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही चाहता है। शिकायत पर विजिलेंस सैक्टर देहरादून की ट्रैप टीम कार्यवाही करते हुए बुधवार को चकबन्दी कानूनगो कृष्णपाल को शिकायतकर्ता से 2000 रूपये (दो हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुए तहसीलदार कार्यालय रूडकी के पास रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस देहरादून की टीम ने अभियुक्त के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल- अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है । निदेशक सतर्कता डॉ. वी0 मुरूगेसन ने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई।

More Stories
किशोरी के साथ गैंगरेप के आरोपी रैफी को भेजा जेल, दो किशोर पहुंचे बाल सुधार गृह
अवैध खनन की शिकायत पर नप गई पूरी पुलिस चौकी, विडियो हुआ था वायरल
SSP ने बदले थानाध्यक्ष, पदभार संभालने के बाद पहली लिस्ट की जारी