अपराध

हनी ट्रेप: पाकिस्तानी हसीना के जाल में फंसा उत्तराखंड का जवान, सेना की खुफिया जानकारी शेयर की,गिरफ्तार

जयपुर : राजस्थान इंटेलिजेंस की राज्य विशेष शाखा ने सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया है। हनी ट्रैप का शिकार जवान भारतीय सेना की खूफिया जानकारी पाकिस्तानी एजेंसी को भेज रहा था। जांच के बाद इंटेलिजेंस ने सेना के जवान प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया है। प्रदेश इंटेलिजेंस के डीजी उमेश मिश्रा ने बताया, हमें सूचना मिली कि जोधपुर रेजीमेंट में तैनात सेना का जवान प्रदीप कुमार सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से संपर्क में है। 

सीआईडी इंटेलिजेंस ने प्रदीप पर नजर रखी। इस दौरान पता चला कि प्रदीप पाक एजेंसी की एक महिला एजेंट से व्हाट्सएप के जरिए लगातार बात कर रहा है। वह सोशल मीडिया के जरिए सेना की जानकारी महिला एजेंट को भेज रहा था। 18 मई को हिरासत में लेकर प्रदीप को जयपुर लाया गया। पूछताछ के बार उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

महानिदेशक पुलिस इंटेलीजेंस के अनुसार, आरोपित 24 वर्षीय प्रदीप मूलतः गंगनहर, जनपद, रुड़की, उतराखंड का रहने वाला है। वह तीन वर्ष पूर्व भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। ट्रेनिंग के पश्चात उसका पदस्थापन गनर के पद पर हुआ था। इसके बाद वह जोधपुर में तैनात हुआ था। प्रदीप इंटरनेट मीडिया के माध्यम से एक महिला के संपर्क में था। दोनों वाट्सएप पर चैट, वाइस काल व वीडियो काल द्वारा आपस में बाते करने लगे। छदम नाम की महिला ने खुद को ग्वालियर, मध्य प्रदेश की रहने वाली व स्वयं को बेंगलुरू में एमएनएस में पदस्थापित होना बताया। महिला एजेंट द्वारा प्रदीप से दिल्ली आकर मिलने व शादी करने का झांसा देकर आर्मी से संबंधित गोपनीय दस्तावेजों के फोटोग्राफ्स मांगना शुरू किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button