राजनीति

चंपावत उप चुनाव: मुख्यमंत्री धामी सहित चार प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद, 64 प्रतिशत मतदान

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री सहित चार प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर वोटरों की कतार लगी रही। शाम तक आए आंकड़ों के मुताबिक 64 प्रतिशत मतदान हुए हैं। महिला मतदाता पारंपरिक परिधानों में वोट डालने पहुंचीं। वहीं युवाओं और बुजुर्गों में भी भरपूर उत्साह दिखा। 76 मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग की गई। चार बूथों में ईवीएम, वीवीपैट आदि खराब होने से एक घंटे तक वोटिंग बाधित रही। मौसम ने भी कुछ देर मतदान की रफ्तार को रोका।

वहीं सीएम धामी ने देहरादून से चंपावत उपचुनाव पर पूरी नजर रखी। दून जाने से पहले टनकपुर-बनबसा के 15 से अधिक बूथों पर सीएम धामी पहुंचे। उनकी पत्नी गीता धामी भी लोगों से मिलीं। उधर, मतदान को लेकर जहां भाजपा में उत्साह था वहीं 90 प्रतिशत बूथों पर कांग्रेस के बस्ते नहीं थे। प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगा शाम चार बजे कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी धरने पर बैठीं।चंपावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत चार प्रत्याशी मैदान में हैं। विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री धामी को खटीमा से हार का मुंह देखना पड़ा था, ऐसे में क्षेत्र के पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी ने यह सीट उनके लिए खाली कर दी थी।

उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के लिए 15 फरवरी को हुए मतदान के 106 दिन बाद 31 मई को चंपावत में दूसरी बार मतदान हुआ। चुनाव की तमाम अनिश्चितताओं के बावजूद उपचुनाव के नतीजे को लेकर खास संशय नहीं है, लेकिन भाजपा की सारी कोशिश इससे आगे की है। उसका लक्ष्य इस चुनाव में इतिहास रचने का है। वह इसमें कामयाब होगी या नहीं? इस जवाब से भविष्य की सियासत की दिशा तय होगी।

चंपावत सीट के अब तक निर्वाचित विधायक 
वर्ष                   विजेता                                    उप विजेता 
2002 कांग्रेस,      हेमेश खर्कवाल     8380      निर्दलीय मदन महराना    7985 
2007 भाजपा,     बीना महराना       22928    कांग्रेस हेमेश खर्कवाल     15870 
2012 कांग्रेस,     हेमेश खर्कवाल     20330     बसपा मदन सिंह महर    13377 
2017 भाजपा,     कैलाश गहतोड़ी    36601    कांग्रेस हेमेश खर्कवाल    19241 
2022 भाजपा,     कैलाश गहतोड़ी    32547    कांग्रेस हेमेश खर्कवाल    27243

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button