February 10, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

पैतृक गांव पहुंचे सीएम योगी, गांव की पगडंडियों से गुजर कर पुरानी यादें की ताजा, देखें वीडियो

यमकेश्वर: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे। गांव की पगडंडियों से गुजरकर उन्होंने बचपन की यादें ताजा की। इस दौरान वह ग्रामीणों से मिले और उनका कुशलक्षेम पूछा। सीएम ने बच्चों को दुलारा और युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। दोपहर के भोजन में उन्होंने कंडाली का साग खाया।

मुख्यमंत्री योगी दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को यमकेश्वर पहुंचे थे। पहले दिन उन्होंने जनता इंटर कालेज यमकेश्वर के भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। इसके बाद शाम को वह अपने गांव पंचूर पहुंचे। उन्होंने अपनी माता का आशीर्वाद लिया। रात को वह स्वजनों के साथ घर में रहे। सुबह वह गांव में लोगों से मिलने के लिए निकले।

गांव की पगडंडियों में वह लोगों की कुशलता लेते रहे। स्कूल जाते बच्चे मिले तो वह उन्हें आशीर्वाद देते रहे। पहले उनसे मिलने लोग आते रहे। दोपहर के भोजन में उन्होंने कंडाली के साग का स्वाद लिया। शाम करीब साढ़े तीन बजे वह यह यहां से निकले।

About Author