देश विदेश

Uttrakhand News : राफेल के पहले टेक्निकल अधिकारी जांबाज विंग कमांडर अनुपम गुसांई का हार्ट अटैक से निधन, मूल रूप से पौड़ी के रहने वाले थे अनुपम, पार्थिव शरीर देहरादून पहुंचने पर दी श्रद्धांजलि

देहरादून: भारतीय वायुसेना के होनहार अधिकारी विंग कमांडर अनुपम गुसांई (38) का शुक्रवार को हृदय गति रुकने से उनका देहांत हो गया। उनके पार्थिव शरीर को भारतीय वायु सेवा के विशेष विमान से लेह से जौलीग्रांट एयरपोर्ट लाया गया। वह सात विंग अंबाला में विंग कमांडर के पद पर तैनात थे। वर्तमान में वह ट्रेनिंग के लिए लेह गए थे।

मूल रूप से पौड़ी और वर्तमान में गोंविंद नगर अजबपुर निवासी विंग कमांडर अनुपम गुसांई का हृदयगति रुकने से निधन हो गया था। विंग कमांडर अनुपम गुसांई सात जुलाई 2008 को एयर फोर्स में कमीशंड हुए थे। 3 जुलाई 2020 को वह विंग कमांडर बने थे। उनकी पत्नी उर्वशी भी एयरफोर्स दिल्ली में तैनात है। उनका एक छह साल का बेटा है। उनके पिता रविंद्र गुसांई न्यू इंश्याेरेंस कंपनी से रिटायर्ड हैं। जबकि मां गृहणी हैं। बताया जा रहा है कि अनुपम गुसांई राफेल के पहले टेक्निकल अधिकारी थे। जो फ्रांस से ट्रेनिंग लेकर आए थे। बेटे की मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button