राजनीति

उपचुनाव : इस सीट पर चुनाव लड़ सकते हैं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, राजनीतिक दौरे में हलचल

देहरादून: सीएम की कुर्सी संभालने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत विधानसभा क्षेत्र में पहला राजनीतिक दौरा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर सियासी हलकों में चर्चा का बाजार गर्म है। सियासी जानकारों का मानना है कि दौरे के बहाने मुख्यमंत्री चंपावत की सियासी नब्ज टटोल रहे हैं। दरअसल मुख्यमंत्री को अगले छह महीने में विधानसभा का चुनाव लड़ना है। 

उपचुनाव के लिए वह ऐसी सीट की तलाश में हैं, जहां उनकी चुनावी राह आसान हो। धामी के खटीमा विधानसभा चुनाव में हारने से लेकर उनके मुख्यमंत्री बनने तक करीब आधा दर्जन विधायक उनके लिए अपनी सीट खाली करने की पेशकश कर चुके हैं। इसमें एक नाम विधायक कैलाश गहतोड़ी का भी है। गहतोड़ी चंपावत विधानसभा से निर्वाचित हुए हैं। मुख्यमंत्री ने अपना पहला राजनीतिक दौरा भी चंपावत का ही लगाया।

यही वजह है कि उनके इस दौरे के चुनावी निहितार्थ टटोले जा रहे है।सियासी हलकों में यह चर्चा है कि मुख्यमंत्री चंपावत से उपचुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि मुख्यमंत्री खेमे से जुड़े सूत्रों का मानना है कि चंपावत से सीधे चुनाव लड़ने की संभावना जताना जल्दबाजी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button