कोटद्वार : पौड़ी जिले के प्रखंड वीरोंखाल के अंतर्गत जोगीमढ़ी-वीरोंखाल मोटर मार्ग पर एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से कार सवार डाकपाल की मौत हो गई। वहीं हादसे में दो लोग घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए बैजरो के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया है। वीरोंखाल के जोगीमढ़ी डाकघर में तैनात डाकपाल ग्राम मटकुंड थलीसैण के रहने वाले तेजपाल सिंह उम्र 52 साल शुक्रवार सुबह अपनी कार से बैजरो में प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिरकत करने आ रहे थे।
कार में ग्राम लाछी के डाकघर में तैनात डाककर्मी ग्राम मटकुंड निवासी प्रताप सिंह उम्र 55 साल और ग्राम सिरौली के रहने वाले अनिरुद्ध उम्र 21 वर्ष भी सवार थे। ग्राम सैंण के निकट कार अनियंत्रित होकर गदेरे में गिर गई। सूचना पाकर पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों के सहयोग से राहत-बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना में तेजपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रताप सिंह व अनिरुद्ध घायल हुए हैं।

More Stories
टिहरी में दुखद हादसा, पिकअप खाई में गिरने से 08 की मौत, रेस्क्यू जारी
रुद्रप्रयाग में हादसा: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत
मसूरी रोड पर हादसा, SDRF ने दो को सुरक्षित निकाला, एक चट्टान में फंसा, रेस्क्यू जारी