Uncategorized

ब्रेकिंग…पंचायत मंत्री महाराज का बड़ा फैसला, ब्लाक प्रमुख लिख सकेंगे विकास खंड अधिकारी की एसीआर

देहरादून: प्रदेश के पंचायत राज, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बड़ी घोषणा करते हुए ब्लाक प्रमुख को विकास खंड अधिकारी की एसीआर लिखने का अधिकार दे दिया है। इससे विकास खंड अधिकारी की मनमानी पर रोक लग सकेगी। निजी होटल में आयोजित कार्यशाला में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंचायतों को सशक्त करने के लिए कई बड़े निर्णय लिए जा रहे हैं। इसके अलावा पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए पंडित दीनदयाल मिनी सचिवालय स्थापित करने की भी घोषणा की है।
पंचायत मंत्री सतपाल महाराज ने पंचायतों में व्यवस्था को दुरुस्त करने एवं जनप्रतिनिधियों को अधिकार संपन्न बनाने के लिए एक हाई पावर कमेटी बनाने की भी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इस कमेटी में जनप्रतिनिधियों को भी सम्मिलित किया जाएगा जोकि अन्य राज्यों में जाकर पंचायतों की व्यवस्था और पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों का अध्ययन करेगी। पंचायतों एवं पंचायत प्रतिनिधियों की वर्षों पुरानी कई प्रमुख मांगों का संज्ञान लेते हुए पंचायत मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि वर्षों से एक ही विकासखंड में तैनात ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों का स्थानांतरण किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button