अपराध

ब्रेकिंग…देहरादून में चाकू की नोक पर अकाउंटेंट से लूट, घर से साढ़े सात लाख रुपये के गहने व नकदी ले गया बदमाश, एसएसपी ने पुलिस को दो दिन में लूट की घटना का अनावरण करने के दिए निर्देश

देहरादून: वसंत विहार के पाश क्षेत्र मोहित विहार में एक बदमाश ने घर में घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाश चाकू लेकर घर में घुसा और महिला को चाकू दिखाकर उनसे करीब 50 हजार रुपये नकद और सात लाख रुपये के गहने लूट लिए। महिला उरेडा में अकाउंटेंट तैनात हैं जबकि घर पर अकेली रहती हैं। घटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने वसंत विहार थाना पुलिस को दो दिन में लूट की घटना का पर्दाफाश करने के निर्देश जारी किए हैं।
एसएसपी को दी शिकायत में मोहित विहार गली नंबर-9 की रहने वाली महिला नम्रता वोहरा ने बताया कि रात करीब साढ़े 11 बजे वह सो गई और कुछ ही देर में वाशरूम जाने के लिए उठी। दोबारा जैसे वह सोने लगी तो एक युवक जिसकी उम्र 20 से 25 लग रही थी, अचानक आया और गले पर चाकू रख दिया। बदमाश ने कहा कि उसे रुपयों की सख्त जरूरत है। रुपये नहीं दिए तो वह उसे जान से मार देगा।
डर के मारे महिला आलमारी से रुपयों का लिफाफा लेकर आई और उसे पकड़ा दिया। इसके बाद आरोपित ने सोना मांगा और गले से चेन उतरवा दी। यह सामान लेकर वह फरार हो गया। पीड़ित ने बताया कि जब उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो पता चला कि आरोपित आलमारी से पहले ही कुछ गहने चोरी कर चुका था। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को फोन किया तो पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में पता चला कि आरोपित पहले ही कमरे में घुसा हुआ था, वह कमरे में किस रास्ते आया इसका के बारे में अभी पता नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button