अपराध

दर्दनाक हादसा: शपथ ग्रहण के लिए जा रहे नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान की कार के ऊपर गिरा बोल्डर, मौत, तीन घायल

टिहरी: शपथ ग्रहण के लिए जा रहे प्रधान की चलती कार के ऊपर बोल्डर गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नैनबाग में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। जौनपुर ब्लॉक के ग्राम टटोर के नवनिर्वाचित प्रधान प्रताप सिंह (50) पुत्र पंचू राम कार से बुधवार सुबह थत्यूड़ ब्लॉक कार्यालय जा रहे थे।

कार में गांव के ही चालक अर्जुन सिंह (48) पुत्र गुलाब सिंह और पास ही के गांव के मुनोगाी की पुष्पा देवी (45) पत्नी सुंदर सिंह और उनकी बेटी नीतू (20) भी सवार थे। कार अगलाड़-थत्यूड़ मोटर मार्ग पर गरखेत के समीप पहुंची तभी करीब 9:45 पर अचानक पहाड़ी से चलती कार के ऊपर बोल्डर गिर गया, जिससे कार पूरी तरह पिचक गई।

सूचना पर पुलिस, राजस्व पुलिस और 108 सेवा मौके पर पहुंची। थत्यूड़ थानाध्यक्ष मनीष नेगी ने बताया कि दुर्घटना में टटोर गांव के नवनिर्वाचित प्रधान प्रताप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार अन्य लोग घायल हो गए थे। घायलों को नैनबाग अस्पताल में मरहम पट्टी के बाद छुट्टी दे दी गई। मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मसूरी भेजा जा रहा है। मृतक ग्राम प्रधान अपने पीछे पत्नी, दो बेटियों और एक बेटा का भरापूरा परिवार छोड़ गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button