July 2, 2025

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

कांग्रेस को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता मनीष खण्डूड़ी ने दिया पार्टी से त्यागपत्र

देहरादून: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व वर्ष 2019 में गढ़वाल संसदीय सीट से पार्टी प्रत्याशी रहे मनीष खंडूड़ी ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है। मनीष पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता मेजर जनरल (सेनि) भुवन चंद्र खंडूड़ी के पुत्र हैं।

इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट में उन्होंने कहा कि वह स्वेच्छा से त्यागपत्र दे रहे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले मनीष के इस कदम को पार्टी के लिए बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है। अभी उन्होंने आगे की रणनीति के बारे में कुछ जानकारी देने से इंकार कर दिया।

About Author