देहरादून: मोहब्बेवाला में एक बार फिर बुधवार प्रातः बड़ा हादसा हो गया। टाइल्स से लोड एक ट्रक अनियंत्रित होकर कार के ऊपर गिर गया। हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। गनीमत रही कि दोनों वाहनों से चालक व अन्य लोग समय रहते नीचे उतर गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
घटना प्रातः 07 बजे की बताई जा रही है। टाइल्स से लोड एक ट्रक आशारोड़ी की तरफ से देहरादून आ रहा था। मोहब्बेवाला में कार को ओवरटेक करने के चक्कर मे ट्रक कार के ऊपर पलट गया और दोनों वाहनों में आग लग गई। राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना कंट्रोल रूम में दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। मोहब्बेवाला में लगातार इस तरह के बड़े हादसे हो रहे हैं। घटना के बाद लंबा जाम लग गया।

More Stories
हिमाचल रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त, 30 से अधिक यात्री थे सवार, रेस्क्यू जारी
बुंखाल मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, 02 की मौत, 04 घायल
भारत दर्शन यात्रा पर आए तीर्थयात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 05 की मौत