देहरादून: राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी में जिम से लौट रहे स्टोन क्रशर कारोबारी की हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे। उन्होंने एक बाइक चालक को मुख्य मार्ग पर तैयारी स्थिति में रखा हुआ था। स्टोन क्रेशर को गोली मारने के बाद तीनों बाइक से फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि मृतक विक्रम शर्मा उम्र 45 वर्ष का काशीपुर में स्टोन क्रेशर है जबकि वहां देहरादून के रायपुर में रहता था। वह सुबह 09 बजे जिम आया था जबकि करीब 10:30 बजे जिम से नीचे उतर रहा था। हमलावरों ने स्टोन क्रेशर के संचालक पर तीन गोलियां मदागी, जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अंदेशा जताया जा रहा है कि स्टोन क्रेशर को किसी से खतरा था इसलिए वह भी पिस्टल लगाकर आया हुआ था, लेकिन हमलावरों ने उन्हें पिस्टल निकालने का मौका तक नहीं दिया।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि विक्रम शर्मा हार्डकोर गैंगस्टर था जिसके खिलाफ 50 से अधिक मुकदमे हैं दर्ज। इनमें 30 से अधिक हत्या के मुकदमे दर्ज है। उसका कनेक्शन झारखंड गैंग से जुड़ा है। पुलिस इस घटना को गैंगवार से जोड़ रही है।

More Stories
नशेड़ी बन रहे खतरा, युवती के हाथ पर आरी से हमलाकर मोबाइल लूटा, पहुंचा सलाखों के पीछे
मच्छी बाजार में युवती की हत्या, चंद मिनटों में आरोपी गिरफ्तार, यह रही हत्या की वजह
शिक्षा क्षेत्र में शिखा व शशांक ध्यानी ने पाया अहम मुकाम, मिली उपाधि