टिहरी: सड़क व रास्तों के किनारे खड़े पेड़ लोगों के लिए जानलेवा हो रहे हैं। दो दिन पहले देहरादून के रायपुर में पेड़ गिरने से एक युवती की मौत हो गई थी। अब टिहरी में स्कूल से घर आ रहे बच्चों के ऊपर पेड़ गिरने से 02 बच्चों की मौत हो गई।
घटना शनिवार दोपहर की की है। टिहरी में तहसील घनसाली स्थित इंटर कॉलेज घुमेटिधार से छात्र-छात्राएं स्कूल से छुट्टी के बाद घर की तरफ आ रहे थे। पिलखी नैल के पास अचानक के बड़ा चीड़ का पेड़ गिर गया जिससे 10वीं के छात्र आरभ बिष्ट उम्र 16 वर्ष, ग्राम नेल, पिलखी व 9वीं कक्षा की छात्रा मानसी उम्र 14 वर्ष, ग्राम नेल की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से स्कूल व गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

More Stories
देहरादून में आज भी स्कूलों में अवकाश, भारी बारिश के अलर्ट पर प्रशासन का फैसला
भारी बारिश के अलर्ट के चलते देहरादून में 20 अगस्त को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
भारी वर्षा के अलर्ट के मद्देनजर 19 अगस्त को पौड़ी जनपद के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद