अपराध

यह कैसी कानून व्यवस्था : नशे में धुत युवक-युवतियों का सरेराह हंगामा, एक दूसरे के सिर फोड़े

देहरादून: राजधानी में शराब पीकर सरेराह मारपीट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। भोगपुर के शीला चौकी मार्ग पर गुरुवार शाम गुंडागर्दी का खुल्ला नाच देखने को मिला। नशे में धुत युवक-युवतियों ने न सिर्फ सड़क पर हंगामा किया बल्कि एक दूसरे पर कार चढ़ाने का प्रयास भी किया और एक दूसरे के सिर फोड़े। कानून व्यवस्था को धत्ता बताते हुए युवक-युवतियां करीब एक घंटे तक लड़ाई झगड़ा करते रहे। इसकी पुलिस को कानों कान खबर नहीं लग पाई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन व युवक-युवतियों को थाने लेकर गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक काले रंग की स्कार्पियो सूर्यधार झील शीला चौकी की ओर से तेज गति से भोगपुर की ओर आ रही थी। जो ग्राम काटल शिव मंदिर के पास एक सफेद रंग की ऋषिकेश नंबर की स्विफ्ट कार जोकि अपनी दिशा में जा रही थी। उसे टक्कर मार दी। स्कार्पियो कार में युवक व युवती सवार थे। कार पर भाजपा का झंडा लगा हुआ था।

तभी शीला चौकी की ओर से डोईवाला निवासी युवक एक वरना कार में सवार चार युवक पहुंचे और उन्होंने मार्ग पर चल रहे इस हंगामें का विरोध कर वाहन साइड करने की बात कही। जिस पर स्कॉर्पियो में सवार युवक व युवती उन युवकों से ही उलझ गए। इस पर जब उन लोगों ने इस बात का विरोध किया तो स्कॉर्पियो में सवार नशे में धुत युवक व युवती उनकी कार पर पथराव करने लगे। इसके बाद कार सवार युवको ने उतरकर नशे मे पथराव करने वाले युवक की जमकर पिटाई कर दी और जैसे ही वह अपने वाहन में सवार होकर जाने लगे तो स्कॉर्पियो सवार युवक ने बड़े-बड़े पत्थर वाहन पर फेंकना शुरू कर दिया। इसके बाद गुस्से में आकर उक्त कार चालक ने उस युवक पर कार चढ़ा दी और उसे पीछे धकेलते हुए वहा से चले गए।

पूरी घटना होने के बाद पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के युवक युवतियों को थाने ले गई। नौ आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए वाहन सीज कर दिए। हालांकि पुलिस कार्रवाई में युवतियों का नाम कहीं नजर नहीं आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button