
देहरादून: आईएसबीटी रिश्वत प्रकरण ने तीन इंस्पेक्टरों की कुर्सी भी हिला दी है। इस मामले में पहले पटेलनगर कोतवाल को हटाया गया। अब शहर कोतवाल चन्द्रभान सिंह अधिकारी को पटेलनगर कोतवाली की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इंस्पेक्टर अधिकारी काफी तजुर्बेकार अधिकारी के साथ-साथ क़ानून व्यवस्था बनाने के रूप में जाने जाते हैं।
इसी तरह एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप पंत को शहर कोतवाली की बड़ी जिम्मेदारी दी है। शहर कोतवाली क्षेत्र शहर का सबसे संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। यहां जहां व्यापारी का बड़ा वर्ग है वहीं बड़ी संख्या में धरना प्रदर्शन होते रहते हैं।




