अपराध

आनलाइन गेम खेलते हुए युवक-युवती के जुड़े दिल के तार, फिर युवक ने दिया खतरनाक घटना को अंजाम


देहरादून: आनलाइन गेम खेलते हुए मध्य प्रदेश की युवती व टिहरी के युवक के दिल के तार जुड़ गए। इसके बाद युवक ने शातिर ढंग से युवती को देहरादून बुलाकर शादी का झांसा दिया और कई महीनों तक दुष्कर्म करता रहा। पीड़ित की तहरीर में अब कैंट कोतवाली पुलिस ने आरोपित युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़ित युवती ने बताया कि आनलाइन गेम खेलते हुए उसकी जान पहचान आशीष चौहान निवासी बुरारी टिहरी गढ़वाल के साथ हुई। दोनों ने एक-दूसरे को अपना नंबर शेयर किया। लंबे समय तक बातचीत के बाद युवक ने युवतीके सामने शादी का प्रस्ताव रखा, ऐसे में वह भी आशीष को पसंद करने लगी। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने उसे मिलने के लिए देहरादून बुलाया, जहां नौ सितंबर 2024 को वह दिल्ली पहुंची। आशीष उसे लेने के लिए दिल्ली हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचा और दोनों दिल्ली घूमने के बाद देहरादून आ गए।

आरोपी ने तीन दिन तक शादी का झांसा देकर अपने पास रखा और 12 सितंबर को घुमाने के बहाने ऋषिकेश ले गया जहां वह रात को वह एक होटल में ठहरे और आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 14 सितंबर को आरोपी ने उसे दिल्ली छोड़ दिया। इसके बाद दोबारा आशीष ने उसे देहरादून बुलाया जहां एक महीने तक वह साथ रहे और आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। आरोप है कि आशीष ने उसे झूठा दिलासा देने के नाम पर उसकी मांग में सिंदूर भरी और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जनवरी 2025 में आरोपित का व्यवहार बदल गया और उसने शादी करने से इंकार कर दिया। कैंट कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button