अपराध

UDN पुलिस की साहसिक कार्रवाई, डेरा प्रमुख हत्याकांड के मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

उधमसिंहनगर: नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा के डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी व दो लाख रुपये के इनामी सरबजीत सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। जिस कार में पुलिस उसे गिरफ्तार करके ला रही थी रास्ते मे उसका टायर फट गया। मौके का फायदा उठाकर आरोपी पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर भागने की फिराक में था।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा के डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह को पंजाब के तरनतारन से गिरफ्तार कर विशेष टीम उधम सिंह नगर ला रही थी। इसी दौरान काशीपुर में kvr हॉस्पिटल के पास हाइवे कोतवाली क्षेत्र में जिस वाहन से पुलिस कर्मी और सरबजीत आ रहे थे उसका टायर फट गया और वाहन सड़क से नीचे गिरकर पलट गया। मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी सरबजीत सिंह पुलिस की पिस्टल लेकर गेहूं के खेत में घुस गया।

आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायर झोंक दिया, पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। इस कार्रवाई में आरोपी सरबजीत के दोनों पैरों पर गोली लग गई, जबकि तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। सभी को काशीपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button