अपराधदेश विदेश

सुरक्षा के प्रति समर्पित: श्रीझंडा मेला में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब तो सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने सड़क पर उतरे कप्तान

देहरादून: श्री झंडा जी मेला में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एसएसपी अजय सिंह खुद सड़क पर उतरे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। श्री झंडा जी के आरोहण के दृष्टिगत बाहरी राज्यो व जनपदों से भारी संख्या में श्रद्धालुओं के मेला स्थल पर आने के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। साथ ही मेला परिसर में लगाये गये सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से आने जाने वाले व्यक्तियों पर सर्तक दृष्टि रखने तथा अराजक/संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी हेतु सादे वस्त्रों में पुलिस बल नियुक्त करने के निर्देश दिये गये।

इसके अतिरिक्त मेला क्षेत्र के आसपास के स्थानों पर आवश्यकता के अनुरूप रूफ टॉफ डयूटियां नियुक्त करने तथा मेला क्षेत्र में किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिये क्यू0आर0टी0 की टीमों को नियुक्त करने के निर्देश दिये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button