रोजगार समाचार

उत्तराखंड पुलिस भर्ती: एक पद के लिए 150 युवाओं ने किया आवदेन, इतने पदों पर होनी है भर्ती

देहरादून। प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि  उत्तराखंड पुलिस में सिपाही के लिए एक पद पर 150 युवाओं ने आवेदन किया है। करीब सात साल बाद होने जा रही भर्ती के लिए रिकार्ड तोड़ आवेदन उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग के पास पहुंचे हैं। 

उत्तराखंड पुलिस में सिपाही के 1721 पदों के लिए कुल दो लाख 59 हजार 672 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसमें करीब 91 हजार 36 महिलाओं एवं एक लाख 68 हजार 636 पुरुषों ने आवेदन किया है।आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि महिला और पुरुष अभ्यर्थियों की जिलेवार सूची पुलिस विभाग को भेज दी गई है।पुलिस विभाग के अनुसार 15 अप्रैल से शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हो जाएगी। 13 जिलों में करीब 20 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button