सड़क हादसा

सहस्त्रधारा रोड पर टायर फटने के बाद होंडा सिटी अनियंत्रित होकर पलटी, देखिए वीडियो

देहरादून: सहस्त्रधारा रोड अब सड़क हादसों का नया हॉट स्पॉट बनता जा रहा है। लगातार दो दिनों में हुए दो हादसों में एक व्यक्ति की जान चली गई जबकि दूसरे हादसे में कार सवार बाल-बाल बचे। सहस्त्रधारा रोड पर आईटी पार्क व कृषाली चौक के पास शुक्रवार रात करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि होंडा सिटी कार टायर फटने की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हुई। कार के शीशे चकनाचूर हो गए और बम्पर भी टूट गया। सूचना पर आसपास के लोग व पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए।

कार सवार व स्थानीय लोगों की मदद से पलटी क्षतिग्रस्त कार को सीधा किया गया और मौके से कार हटाया गया।
दूसरा हादसा शुक्रवार शाम छह बजे हुआ। प्रदीप सिंह निवासी किरसाली उम्र 58 वर्ष किरसाली चौक से आगे सहत्रधारा की ओर जा रहा था। हाइट फ्लैट के पास स्पीड ब्रेकर के पास स्कूटी चालक अनियंत्रित होकर बस की साइड से टकरा गया और सड़क पर गिर गया। गंभीर हालत में उन्हें कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया जहां शनिवार सुबह उनकी मृत्यु हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button