चमोली: बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में कुछ जवानों को चोटें आई हैं, जिनका नजदीकी अस्पताल में उपचार चल रहा है। शनिवार को सुबह बिरही के पास सेना का एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क दुर्घटना ग्रस्त हो गया।

वाहन जोशीमठ से रायवाला जा रहा था। वाहन में सवार जवानों को चोटें आई है। सूचना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। बताया जा रहा है कि कुछ जवानों को हल्की फुल्की चोटें आई हैं।

More Stories
खाना खाने के बाद धूमने निकले DIT के दो छात्र, बुलेट पेड़ से टकराने से गई दोनों की जान
मोहब्बेवाला में फिर बड़ा हादसा, कार के ऊपर पलटा ट्रक, दोनों वाहनों में लगी आग
हिमाचल रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त, 30 से अधिक यात्री थे सवार, रेस्क्यू जारी