सड़क हादसा

आशारोड़ी पर भीषण हादसा, चेकिंग के लिए रोके वाहन को पीछे से आ रहे कंटेनर ने रौंदा

देहरादून: राजधानी में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे। सोमवार रात ओएनजीसी चौक पर हुए हादसे में 06 युवक-युवतियों की मौत हो गई थी। बुधवार को आशारोड़ी चेकपोस्ट पर भीषण हादसा हुआ, जहां चेकिंग के लिए रोके गए वाहन को पीछे से आ रहे कंटेनर ने रौंद दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि सेलटैक्स कर्मी, पीआरडी जवान घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात को सेलटैक्स की टीम आशारोड़ी चेकपोस्ट पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। टीम ने एक यूटिलिटी जोकि सब्जी लेकर जा रही थी। पीछे से आ रहे एक कंटेनर ने यूटिलिटी को टक्कर मारी। इसके बाद एक के बाद एक गाड़ियां भिड़ गए।हादसे में यूटिलिटी चालक का वाहन पलट गया और यूटिलिटी चालक की मौत हो गई जबकि उसका बेटा घायल है जिसे अस्पताल में उपचार चल रहा है।

बेरिकेट पर खड़े सेलटैक्स के दो कर्मचारी व एक पीआरडी जवान भी घायल है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। पुलिस ने क्रेन के माध्यम से वाहनों को हटाया और मार्ग को सुचारू किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button