देहरादून: सोमवार देर रात कैंट स्थित ONGC चौक के निकट भीषण हादसा हो गया। इनोवा कार पहले कंटेनर और फिर पेड़ से टकराने के कारण छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल है। मृतकों में सभी युवक-युवतियां हैं। पुलिस के अनुसार कार किशननगर चौक से ओएनजीसी चौक की तरफ आ रही थी।

ओएनजीसी चौक पर तेज रफ्तार कार ने कंटेनर को पीछे से टक्कर मारी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कंटेनर के पीछे कार का बोनट ही चिपक गया। इसके बाद कार गलत दिशा में करीब 100 मीटर पर एक पेड़ से टकराई। हादसे में कुछ के शरीर चिथड़े उड़ गए।

पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया है। मृतकों की पहचान गुनीत उम्र 19 वर्ष निवासी जीएमएस रोड, कुणाल उम्र 23 वर्ष वर्तमान निवासी राजेन्द्र नगर मूल निवासी चंबा हिमाचल प्रदेश, नव्या गोयल उम्र 23 वर्ष निवासी तिलक रोड, अतुल अग्रवाल उम्र 24 वर्ष निवासी कालिदास रोड, कामाक्षा उम्र 20 वर्ष निवासी कांवली रोड और ऋषव जैन निवासी राजपुर रोड के रूप में हुई है। जबकि सिधेश अग्रवाल उम्र 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल है।

More Stories
दून के पैनेसिया अस्पताल में लगी आग, मरीज व सुरक्षाकर्मी झुलसे
PHQ ने 11 पुलिस उपाधीक्षकों के किए ट्रांसफर, देखें लिस्ट
Link Sbobet: Cara Mudah Akses Login Tanpa Terkendala Pemblokiran