
देहरादून: रायपुर क्षेत्र में एक डेयरी में काम करने वाले मुस्लिम युवक पर पहचान छिपाकर हिंदू किशोरी को फोलो करने और शादी का दबाव का आरोप लगा है। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी के साथ गाली गलौच कर उसे जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। राजपुर क्षेत्र निवासी एक किशोरी को इंस्टाग्राम पर राह सिंह नामक व्यक्ति लगातार फोलो कर रहा था। आरोपी ने किशोरी का मोबाइल नंबर लेकर शादी का दबाव बनाया और अश्लील बातें कहीं।
विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। परिजनों ने जब राह सिंह के बारे में पता किया तो पता चला कि वह रायपुर क्षेत्र में एक डेयरी में काम करता है, जिसका नाम फरीद है। परिजन अपने परिचितों के साथ डेयरी पर पहुंचे और आरोपी फरीद को पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष रायपुर पीडी भट्ट ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।




