अपराध

मुस्लिम युवक ने युवती की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर की वायरल, दुकानें बंद, पौड़ी के पैठाणी का है मामला

पौड़ी: पौड़ी गढ़वाल के पैठाणी में एक मुस्लिम युवक ने स्थानीय युवती का अश्लील विडियो इंटरनेट मीडिया में वाइरल करने के मामले में व्यापारियों ने विरोध में पैठाणी बाजार को बंद कर दिया है। व्यापारियों के विरोध के चलते भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। व्यापारियों का कहना है कि समुदाय विशेष की एक भी दुकान खुलने नहीं दी जाएगी।

बताया जा रहा है कि यह युवक पैठाणी में कुछ सालों से नाई की दुकान चलाता है जबकि युवती स्थानीय है। व्यापार संघ के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि वीडियो दीपावली के आसपास वायरल की गई। उन्होने बताया कि युवक की दुकान भी करीब दो माह से बंद है। और वह क्षेत्र में भी नहीं है।

उन्होने बताया कि बीते बुधवार से युवती भी गायब है। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर बाजार बंद रखा गया है। व्यापारियों के विरोध को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button