अपराध

कर्ज में डूबे बीसीए के छात्र ने दोस्त के साथ दिनदहाड़े ज्वेलरी शाप पर किया लूट का प्रयास!!

देहरादून: कर्ज में डूबे बीसीए के एक छात्र ने दोस्त के साथ मिलकर ज्वेलरी शाप पर लूट की योजना बनाई। दोनों दिनदहाड़े आरोपित खुखरी लेकर दुकान पर पहुंचे, लेकिन शोर मचने पर दुकानदाराें ने दोनों को पकड़ लिया। कुछ ही पलों में पहुंची पुलिस ने दोनों आरेपितों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से एक खुखरी बरामद की है, जोकि उन्होंने अपने दोस्त से लूट करने के लिए मंगवाई थी। गिरफ्तार एक आरोपित शहर के नामी विश्वविद्यालय से बीसीए की पढ़ाई कर रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि शनिवार को दो युवक गोरखपुर चौक के पास एक सुनार की दुकान पर खुखरी लेकर पहुंचे। दोनों ने दुकानदार को खुखरी दिखाकर नकदी व गहने निकालने के लिए कहा। दुकानदार दोनों आरोपितों से संघर्ष करने लगा, इतने में दुकानदार की पत्नी आई और उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए जिस युवक के हाथ में खुखरी थी, उसे पीछे से पकड़ लिया। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार भी पहुंच गए और दोनों को दबोच लिया व पुलिस को सूचना दी। आइएसएसबीटी के चौकी प्रभारी देवेश खुगशाल पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी देहरादून अजय सिंह।

आरोपितों की पहचान सिद्वार्थ मेहरा निवासी वैशाली गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश वर्तमान निवासी क्लेमेनटाउन उम्र 20 वर्ष व सानिध्य गुरुंग उर्फ मन्नु गुरुंग निवासी जोशी मोहल्ला भगवानपुर, सेलाकुई उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है। पूछताछ सिद्धार्थ ने बताया कि अपने महंगे शौक को पूरा करने के लिए उसने कई लोगों से उधार लिया था। उसके ऊपर लगातार उधार वापस करने का दबाव बना रहे थे। उधारी चुकाने के लिए उसने लूट की योजना बनाई। घटना को अंजाम देने के लिए खुखरी की व्यवस्था उसके साथी सानिध्य ने की थी।

योजना के मुताबिक वे दोनों गोरखपुर स्थित एक ज्वैलरी की शाप में लूट के लिए गए थे, पर घटना को अंजाम देने से पूर्व ही पकड़े गये। बताया कि सिद्वार्थ मेहरा देहरादून के नामी विश्वविद्यालय में बीसीए का छात्र है, जबकि उसका पिता एयरफोर्स में फ्लाइंग अधिकारी है। वहीं सानिघ्य पिज़्ज़ा शाप मे काम करता है। दोनों के विरुद्ध पटेलनगर कोतवाली में लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button