देश विदेशधर्म संस्कृति

पौड़ी की रामलीला में जनक दरबार संवाद में उठा पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा, दर्शकों के छलके आंसू

पौड़ी: वर्षों से चली आ रही पौड़ी की एतिहासिक रामलीला में शनिवार को एक ऐसा ही वाक्य सामने आया जिसे देखकर हजारों दर्शकों के आंखो मे आसू आ गए। सीन था जनक दरबार का, जहां सभी राजा महाराजा धनुष तोड़ने के लिए आए थे।

पौड़ी में रामलीला मंचन के दौरान पुरानी पेंशन की मांग रखते सीताराम पोखरियाल।

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल जी कर्मचारी अधिकारी शिक्षकों की मांग को राजा जनक जी के दरबार में ले गए जिसे देख कर हजारों दर्शक भी हक्के बक्के रह गए दर्शक दीर्घा में कुछ कर्मचारी शिक्षक अधिकारी भी बैठे थे जिनके आंखो में आसूं आ गए कहने लगे कि सीताराम पोखरियाल ने पुरानी पेंशन बहाली की आवाज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से लेकर देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी तक ले गए आज इस पीड़ा को महाराजा जनक के दरबार में भी पहुंचा दिया ।

पौड़ी में रामलीला का मंचन

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सीताराम पोखरियाल जी का कहना है कि जब तक पुरानी पेंशन बहाली नही होती तब तक संघर्ष जारी रहेगा। उत्तराखंड राज्य में पुरानी पेंशन बहाली के लिए राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड आंदोलन और तेज करेगा अब शिक्षक अधिकारी कर्मचारी आर या पार के लिए तैयार हो चुका है पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रदेश के सभी कार्मिक शिक्षक अधिकारी डाक्टर नर्सिंग अधिकारी बैंक कर्मी इंजीनियर लेखपाल पटवारी सभी को 4 नवंबर को देहरादून सचिवालय घेराव में जरूर पहुंचना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button