देहरादून: ताकत क्या होती है, यह सेंट जोसेफ प्रबंधन से सीखने की जरुरत है। सरकार ने मंगलवार को सेंट जोसेफ की लीज समाप्त करने और पैमाइश की कार्रवाई भी शुरू कर दी। रातों रात फैसला बदला और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सेंट जोसेफ एकेडमी मामले में बैठक की। यह बैठक देहरादून के भूमि एवं पार्किंग प्रकरण पर सचिव आवास, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून तथा एमडीडीए के साथ सचिवालय में बैठक हुई।
बैठक में निर्णय लिया गया है कि सेंट जोसेफ एकेडमी से भूमि वापस नहीं ली जाएगी | इसके साथ ही मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने निर्देश दिए हैं कि सेंट जोसेफ अकादमी द्वारा विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था विद्यालय परिसर के भीतर ही की जाएगी, ताकि मुख्य सड़क पर आमजन को ट्रैफिक की समस्या का सामना ना करना पड़े।

More Stories
दून में एक और कारोबारी की गोली मारकर हत्या, जिम से बाहर आते ही मारी गोली
नशेड़ी बन रहे खतरा, युवती के हाथ पर आरी से हमलाकर मोबाइल लूटा, पहुंचा सलाखों के पीछे
मच्छी बाजार में युवती की हत्या, चंद मिनटों में आरोपी गिरफ्तार, यह रही हत्या की वजह