Uncategorized

सिपाही पर कार चढ़ाने का प्रयास, 50 मीटर तक बोनट पर बैठाकर ले गया दबंग, देखें वीडियो

देहरादून: राजधानी में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां दर्शन लाल चौक पर ट्रैफिक चला रहे सीपीयू के सिपाही के ऊपर कार चालक ने कार चढ़ाने का प्रयास किया। आरोपी कार चालक सिपाही को करीब 50 मीटर तक ले गया। इस दौरान उसके साथ एक युवती भी बैठी हुई थी। गनीमत रही कि सिपाही ने बोनट पर छलांग लगाते हुए वाइपर पकड़ लिए। इसके बाद भी आरोपित ने सिपाही को नीचे गिराने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। कुछ दूरी पर अन्य वाहन चालकों ने उसे घेर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सिपाही का कोरोनेशन अस्पताल में मेडिकल कराया गया है, आरोपी के विरुद्ध शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

घटना का वीडियो।

घटना शनिवार करीब चार बजे की है। दर्शन लाल चौक पर सीपीयू के दारोगा संजीव त्यागी व केशर मुस्तफा जैदी यातायात का संचालन कर रहे थे। घंटाघर की तरफ से काले रंग की कार आई जिसने कार को चौक के बीचों बीच खड़ी कर दी। सिपाही केशर मुस्तफा जैदी ने उसे कार पीछे करने को कहा तो वह कार भगाने लगा। सिपाही ने खतरे को भांपते हुए बोनट पर छलांग लगा दी और वाइपर पकड़ लिए। इसके बाद आरोपी कार चालक कार को जिक जैक करते हुए और ब्रेक मारते हुए आगे ले गया। करीब 50 मीटर पर अन्य वाहन चालकों ने उसे पकड़ लिया और धुनाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपित की पहचान शादाब निवासी ब्रह्मपुरी पटेल नगर के रूप में हुई है, जोकि निरंजनपुर सब्जी मंडी में फल की दुकान चलाता है।

युवती के साथ मसूरी गया था आरोपित


एसआइ संजीव त्यागी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह शुक्रवार को घर पर मंगलौर जाने की बात कहकर गया था। शाम को उसने अपनी किसी दोस्त को बुलाया और उसके साथ मसूरी चलाया गया। रात को मसूरी में रहने के बाद शनिवार शाम को वापस देहरादून लौट रहा था। कार में उसके साथ युवती बैँठी हुई थी। पुलिस उससे पूछताछ न करे, इसी वजह से उसने कार को भगा दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button