धर्म संस्कृति

कांवड़ यात्रा के चलते 27 जुलाई से 2 अगस्त तक स्कूलों में छुट्टी, DM ने जारी किया आदेश

देहरादून: कांवड़ यात्रा 22 जुलाई से शुरू हो चुकी है जोकि 2 अगस्त तक संचालित होगी। कांवड़ यात्रा के चलते जनपद हरिद्वार में कांवड़ियों की संख्या में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। आगामी दिनों में भीड़ अधिक बढ़ने के चलते जिला प्रशासन हरिद्वार की ओर से आवागमन मार्ग को बंद या डाइवर्ट किया जाएगा जिससे छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने जाने में कठिनाई का सामना पड़ सकता है।

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार के जिलाधिकारी धीराज सिंह गबर्याल ने समस्त सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के कक्षा 01 से 12 तक के स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में 27 जुलाई से 02 अगस्त तक अवकाश घोषित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button