अपराध

सतपुली अग्निकांड: 12 दुकानदारों की जल गई रोजी रोटी, 1 करोड़ का हुआ नुकसान, मानव क्षति नहीं

पौड़ी: पौड़ी गढ़वाल के सतपुली बाजार में लगी आग से 12 दुकानदारों की रोजी रोटी छिन गई। आग के कारण कोई मानव क्षति तो नहीं हुई लेकिन 01 करोड़ रुपये का सामान जलकर राख हो गया। एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे ने घटना की जानकारी लेते हुए सुरक्षा मुहैया करवाने और पीड़ितों की मदद करने के निर्देश दिए हैं।

सोमवार रात करीब 8 बजकर 15 मिनट पर सतपुली मुख्य बाजार में अचानक दुकानों पर आग लग गई। एक के बाद एक दुकान आग की चपेट में आ गई। आग की सूचना जब पुलिस को मिली तो एसएसपी श्वेता चौबे ने तत्काल पुलिस व फायर सर्विस को घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश जारी किए। एसएसपी ने बताया कि आग के कारण 12 अस्थाई खोके पूर्ण रूप से जल गए हैं। प्रथम दृष्टा घटना शॉर्ट सर्किट होने से हुई है।

इन दुकानदारों का हुआ नुकसान

1.दीपक पवार पुत्र जमुना प्रसाद निवासी सतुली बाजार, दुकान कॉस्मेटिक दुकान
2 मनोज नैनवाल निवासी सतपुली, कॉस्मेटिक की दुकान

3.युसूफ पुत्र यामिन निवासी सतपुली, नई की दुकान
4 इरफान पुत्र मोहम्मद उमर सतुली दुकान, फल विक्रेता
5.नईम पुत्र बाबू निवासी सतपुली फल विक्रेता
6.मोहम्मद राजा पुत्र इमामुद्दीन फल विक्रेता
7 नईम पुत्र अब्दुल रशीद दुकान हैंडलूम ,
8.राजेंद्र प्रसाद बौंठियाल कापी किताब की दुकान ,
9.हसीब निवासी सतपुली फर्नीचर की दुकान
10.दीपक डबराल पुत्र शालिग्राम घड़ी की दुकान
11सशांक घिल्डियाल निवासी सतपुली, टूर एंड ट्रैवल
12 छोटू गुप्ता पुत्र मैहर चंद गुप्ता निवासी सतपुली ,कॉस्मेटिक की दुकान।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button