अपराध

पौड़ी गढ़वाल के चिपलघाट में मैक्स खाई में गिरी, दो की मौत

पौड़ी: पाबौ ब्लॉक के अंतर्गत पड़ते चिपलघाट में शनिवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया। हादसे दो लोगो की मौत हो गई। बताया जा रहा है एक मृतक शिक्षा विभाग में लिपिक पद पर कार्यरत था

पुलिस के अनुसार घटना शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे की है। मैक्स वाहन थलीसैंण से चिपलघाट की तरफ आ रही था। बरसुडी के निकट वाहन अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा। मृतकों की पहचान साबर सिंह और भोपाल सिंह के रूप में हुई है। मृतक मिलाई गांव के रहने वाले थे। इनमें से साबर सिंह थलीसैंण के किसी राजकीय स्कूल में लिपिक पद पर कार्यरत थे। घटना की सूचना पाकर एम्बुलेंस मौके पर पहुंची, जहां रेस्क्यू जारी है। वहीं दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button