अपराध

फर्जीवाड़ा : एम्स ऋषिकेश में फर्जी डॉक्टर बनकर घूम रहा था युवक, शक होने पर स्टाफ ने पकड़ा तो खुला राज, खातों से हुआ है लाखों का लेनदेन, पूछताछ में हुआ चौकान्ने वाला खुलासा

ऋषिकेश: ऋषिकेश एम्स में फर्जी डॉक्टर बनकर घूम रहे एक युवक को स्टाफ ने पकड़ लिया। जब उससे पूछताछ की गई तो सही जानकारी नहीं दे पाया। एम्स के प्रशासनिक अधिकारी ने आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं युवक के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।

मंगलवार सुबह 11 बजे एक युवक डॉक्टर की ड्रेस पहनकर घूम रहा था। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर एम्स की टीम में शामिल कर्मियों और सुरक्षा कर्मियों ने उससे पूछताछ की तो उसने खुद को न्यूरोलॉजी विभाग का डॉक्टर बताया। इस दौरान पूछताछ में युवक की बातें हकीकत से परे महसूस हुई। युवक की पहचान सचिन कुमार निवासी कृष्णानगर कॉलोनी ऋषिकेश के रूप में हुई है।

सचिन ने एम्स के अधिकारियों को बताया कि उसने कोविड -19 के दौरान डीआरडीओ के द्वारा तैयार किए गए अस्पताल में बतौर अटेंडेंट के रूप में काम किया था। इसके बाद अस्पताल बंद हो गया और वह कहीं चला गया। बताया जा रहा है कि युवक से 10 हजार से ऊपर की नकदी बरामद हुई है। वहीं, उसके मोबाइल से लाखों रुपए का लेन-देन भी हुआ है। इसके अलावा कई प्रकार के फर्जी दस्तावेज भी उसके मोबाइल में देखे गए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button