देश विदेश

उत्तराखंड का एक और लाल हुआ शहीद, बीमारी के चलते पिछले कई दिनों से लखनऊ में चल रहा था इलाज, दो साल पहले ही हुए थे सेना में भर्ती

गढ़वाल: उत्तराखंड का एक और जवान मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हो गया है। गोपेश्वर के निवासी भारतीय सेना के जवान खिलाप सिंह नेगी, उम्र 21 साल का पिछले एक माह से लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। शहीद खिलाफ सिंह ने रविवार को शाम पांच बजे दम तोड़ा।

बेटे के शहीद होने की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शहीद खिलाफ सिंह नेगी वर्ष 2021 में लैंसडाउन में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। उनके पार्थिव शरीर को लखनऊ से घर लाया जा रहा है। मंगलवार को शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि खिलाफ सिंह वर्तमान में जयपुर में तैनात था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button