उत्तराखंड : प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक चंद्रयान-3 की सफलता के बाद जश्न के साथ ही गर्व और रोमांच का माहौल है। लोगों ने एक दूसरे का मिठाई खिलाकर बधाई दी। साथ ही हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए। शाम छह बजकर चार मिनट पर बच्चों से लेकर नौजवान और बुजुर्ग हर कोई जश्न में डूबा नजर आया। लोगों ने खुशी में पटाखे भी जलाए और एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देना चाहता हूं, भारत का विज्ञान और तकनीक पूरी दुनिया को दिशा देगी। वहीं चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की खुशी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार के झंडा चौक में मिष्ठान वितरण किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत ने कहा आज हम सबके लिए बड़ा ही गर्व का दिन है।

More Stories
सड़क किनारे पत्थर बना ‘रक्षक’, तकनीकी खराबी के कारण बेकाबू हो गई थी बस
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी सीएम युवा भविष्य निर्माण योजना, घर बैठे मिलेगी कोचिंग
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई, दून और हल्द्वानी में कराए बंद