सड़क हादसा
भूस्खलन: यहां भूस्खलन होने से कई वाहन मलबे में दबे, दो महिलाओं और एक चार महीने के बच्चे का शव बरामद, मलबा हटाने का काम लगातार जारी, औरों के भी मलबे में दबने की आशंका

टिहरी : लगातार हो रही बारिश के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में तबाही का मंजर जारी है। सोमवार दोपहर को नई टिहरी के चंबा थाने के पास टैक्सी पार्किंग में भारी भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से पार्किंग में मलबा गिरने से यहां अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान मलबे की चपेट में दो वाहन भी आ गए।
मलबे में कार के अंदर के अंदर से दो महिलाओं और एक चार महीने के बच्चे का शव बरामद हुआ है। मलबा हटाने का काम लगातार जारी है। मलबे के अंदर कुछ और लोगाें के दबे होने की आशंका है। एसडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है।




